मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय नौसेना और एमिटी विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन का किया गया आदान-प्रदान

    दिनांक 15 सितंबर 2022 को भारतीय नौसेना और एमिटी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में नौसेना की ओर से कार्मिक विभाग के प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठीएवीएसएमएनएम तथा एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा के वरिष्ठ कर्मियों ने भाग लिया।
    यह एमओयू भारतीय नौसेना एवं एमिटी विश्वविद्यालय के बीच अकादमिक संबंध स्थापित करने के लिए किया गया है। एमओयू के प्रावधानों के अनुसार एमिटी यूनिवर्सिटी भारतीय नौसेना के लिए 5जी टेक्नोलॉजी और लॉटकंट्रोल सिस्टम इंटीग्रेशनएआईब्लॉकचैनमशीन लर्निंगक्रिप्टोलॉजीडेटा साइंसबिग डेटा एनालिसिसडिजिटल मार्केटिंगकंप्यूटर नेटवर्कएंटी ड्रोन वारफेयरसाइबर वारफेयर सिक्योरिटीऑटोमेशनसर्विलांस और ट्रैकिंग आदि जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में पाठ्यक्रम संचालित करेगी। ये प्रयास 'स्कॉलर वॉरियर्सको तैयार करने में भी योगदान देंगे जो बेहतर सोच सकते हों और सभी संघर्ष के सभी आयामों में भविष्य की चुनौतियों को अपना सकते हैं।
    इसके अलावा इन पाठ्यक्रमों में नौसेना कर्मियों की भागीदारी से नौसैनिक कर्मियों की शैक्षिक योग्यताकौशल आधार एवं प्रमुख दक्षताओं में वृद्धि होने की उम्मीद है जिससे 'इन-सर्विस करियर लाभकी संभावनाएं बढ़ेंगी। इसके अलावा यह पाठ्यक्रम सेवानिवृत्त होने पर नौसेना कर्मियों की बेहतर नियुक्ति सुनिश्चित करेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pics(1)MQ5K.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pics(2)SMX4.jpeg

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ