मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सांसदों के साथ रेलवे संबंधी मुद्दों पर बैठक का किया गया आयोजन

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
माननीय सांसद श्री गिरीश बापट तथा श्रीमती सुप्रिया सुले के साथ पुणे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें रेलवे से जुड़े यात्री सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित कार्य सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
सांसदों ने मंडल के ढांचागत विकास, रेल विकास कार्यों, प्रस्तावित योजना से जुड़े सभी मामलों में पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया और उनके द्वारा समय-समय पर उठाई गई विभिन्न मांगों को लागू करने के लिए पुणे रेल प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों  की सराहना की। मंडल रेल प्रबंधक ने सांसदों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ