मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एशिया कप क्रिकेट में आज शाम सुपर-फोर मैच में भारत और पाकिस्तान आमने सामने

    एशिया कप क्रिकेट में आज दुबई में सुपर फोर में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। भारत के दो मैचों से चार अंक हैं और वह तालिका में सबसे ऊपर है। पाकिस्तान के दो मैचों से एक में जीत के साथ दो अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। भारत के ऑल-राउन्डर रविन्द्र जडेजा घुटने में चोट के कारण एशिया कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। आकाशवाणी से इस मैच का आंखों देखा हाल हिन्दी और अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। 
    कल रात शारजाह में सुपर-फोर के पहले मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। एक सौ 76 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका ने 19 ओवर और एक गेंद में छह विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से पाथुम निशंका ने 35 और कुशल मेंडिस ने 36 रन की पारी खेली। धनुष्‍का गुणाथीलका ने 33 और भानुका राजपक्ष ने 31 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने रहमनुल्लाह गुरबाज़ के शानदार 84 रन और इब्राहीम ज़रदान के 40 रन की बदौलत निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर एक सौ 75 रन बनाए। रहमनुल्लाह गुरबाज़ को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ