पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
वर्तमान में पुणे मंडल पर स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। इसके अंतर्गत स्टेशनों, रेलगाड़ियों, रेल परिसरों, कार्यालयों, मेंटेनेंस डिपो में हरेक दिन कई स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही है। इस क्रम में चिकित्सा विभाग द्वारा मगंलवार को स्वच्छता स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।
ताड़ीवाला रोड रेलवे कालोनी के सामुदायिक केंद्र में सभी सफाई कर्मियों और स्वास्थ्य निरीक्षकों को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कनकराय ने संबोधित किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए. के. मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी श्री डी. पी. गायकवाड़, सहायक मंडल यांत्रिक अधिकारी श्री गौरव राज एवं अन्य वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक उपस्थित थे।
इस मौके पर आवास एवं काम काज के परिसर की सफाई और स्वास्थ्य प्रद माहौल को बनाए रखने के लिए सभी संभव उपाय करने तथा सभी लोगों के सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही रोज रोज के काम काज में प्लास्टिक की जरूरत को सीमित करने का संदेश दिया गया।
लोगों में सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ताडीवाला रोड सामुदायिक केन्द्र से सफाई कर्मियों की रैली निकाली गई जो ताडीवाला रोड कालोनी और स्टेशन परिसर से होती हुई मंडल रेल अस्पताल तक पहुंची। रेल अस्पताल में सफाई कर्मियों के द्वारा सफाई का संदेश देने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया।

सामुदायिक केन्द्र, ताड़ीवाला रोड में इस अवसर पर वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। पुणे मंडल के मिरज रेलवे कालोनी और स्टेशन पर भी स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
सफाई कर्मियों और चिकित्सा विभाग के इस प्रयत्न की सभी लोगों द्वारा व्यापक सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री नितिन शिंदे ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ