मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल के कर्मचारियों की सजगता से बची यात्री की जान

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
शनिवार, 3 सितंबर को सुबह पुणे रेलवे स्टेशन से मुंबई की ओर रवाना हो रही हुसैन सागर एक्सप्रेस के कोच से उतरते समय पायदान से एक यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और रेलवे ट्रैक के बीच गिरने ही वाले थे कि इसी दरम्यान वहां पर मौजूद रेल सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक एस. के. शर्मा, प्रफुल्ल खर्चे तथा जवान आर. के. सोनकर ने अपनी तत्परता और सजगता का परिचय देते हुए यात्री को तुरन्त बाहर खींचकर उसे ट्रैक पर गिरने से बचा लिया। यात्री ने अपनी जान बचाए जाने के लिए कर्मचारियों का बहुत आभार माना।
रेल सुरक्षा बल कर्मचारियों द्वारा की गई इस उत्कृष्ट मानवीय सेवा के लिए यात्रियों सहित मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह सहित कई अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनका अभिनंदन किया।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि चलती गाड़ी में चढ़ने-उतरने का प्रयास नहीं करें, यह जानलेवा हो सकता है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ