बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नई दिल्ली में एक समारोह के दौरान बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान छात्रवृत्ति प्रदान की। यह छात्रवृत्ति पहली बार उन सैनिकों के वंशजों और भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारियों को प्रदान की गई, जो 1971 के ऐतिहासिक मुक्ति संग्राम के दौरान शहीद या गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस अवसर पर विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा कि भारत-बंगलादेश के बीच संबंध लगातार प्रगाढ हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को न केवल पारम्परिक रूप से मज़बूत किया है, बल्कि भविष्य की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए इसपर लगातार कार्य किया है।

0 टिप्पणियाँ