मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को इस वर्ष दिसंबर तक बढाया

     मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को इस साल अक्टूबर से दिसंबर तक और तीन महीने के लिए बढ़ाने को स्‍वीकृति दी है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस पर अगले तीन महीनों में 44 हजार 762 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि इस दौरान एक सौ 22 लाख मीट्रिक टन अनाज वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक इस योजना के तहत लगभग तीन लाख 45 हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। श्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि देशभर में इस योजना के लगभग 80 करोड़ लाभार्थी है। इसे कोविड के दौरान अप्रैल 2020 से लागू किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह प्रत्‍येक लाभार्थी को पांच किलोग्राम आनाज नि:शुल्‍क दिया जाता है।
    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करने के आज के मंत्रिमंडल के फैसले से पूरे भारत में करोड़ों लोगों को लाभ होगा और त्योहारों के दौरान उनकी सहायता सुनिश्‍चित होगी। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि भारत का बुनियादी ढांचा भविष्यवादी होना चाहिए और नई दिल्ली, अहमदाबाद तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास का, मंत्रिमंडल का निर्णय सरकार के इसी दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इन स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और जीवन को सुगम बनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ