मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा शुरू

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर 15 सितंबर से 30 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारम्भ मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री, रेलमंत्री तथा मध्य रेल के महाप्रबंधक द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर दिए गए संदेशों का वाचन कर  इसके अनुरूप अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने कार्य में हिंदी के प्रयोग की सराहना करते हुए इसे अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से आवाहन किया कि राजभाषा पखवाड़े के अवसर पर आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लें।
इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी बृजेशकुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) पी. के. चतुर्वेदी, पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार ने किया।
राजभाषा पखवाड़े के दौरान पुणे मंडल पर कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए हिंदी टिप्पण आलेखन, प्रारूप लेखन, निबंध,श्रुतलेखन, वाक्, स्लोेगन लेखन प्रतियोगिता और काव्य संगोष्ठी का भी आयोजित की जाएगी । 
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ