मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुबंई-औरंगाबाद राजमार्ग पर बस के टेंकर से टकराने से 12 यात्रियों की मौत, 30 घायल

     महाराष्‍ट्र में आज तड़के मुबंई-औरंगाबाद राजमार्ग पर एक दुर्घटना में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई हैं और 30 घायल हो गए।  ये दुर्घटना एक प्राइवेट लग्‍जरी बस के एक टैंकर से टकराने से हुई। टक्‍कर के कारण जबरदस्‍त विस्‍फोट हुआ और बस में आग लग गई। दुर्घटनाग्रस्‍त बस मुबंई से यवतमाल जा रही थी।   घायलों को नाशिक के सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुबंई में संवाददाताओं को बताया कि घायलों का इलाज नि:शुल्‍क कराया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि गंभीर रूप से घायलों यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया जाएगा। श्री शिंदे ने  मृतकों के निकटतम परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की अनुग्रह - राशि देने की घोषणा भी की है। 

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नासिक में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में हुई एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से बस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया ;

"नासिक में हुई बस दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है: पीएम नरेन्द्र मोदी"

"नासिक में बस में आग लगने की दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम नरेन्द्र मोदी "

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ