मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इसरो 2024 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो अगले वर्ष जून में चन्‍द्रयान-3 भेजने की तैयारी कर रहा है। चन्‍द्रयान भेजने का यह इसरो का तीसरा मिशन है। दिल्‍ली में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में इसरो के अध्‍यक्ष एस.सोमनाथ ने बताया कि चन्‍द्रयान-3 प्रक्षेपण के लिए बिल्‍कुल तैयार है। यह पहले भेजे गए चन्‍द्रयानों से ज्‍यादा बेहतर और मजबूत है। श्री सोमनाथ ने बताया कि इसरो ने गगनयान के लिए 'एबोर्ट मिशन' की पहली परीक्षण उड़ान की तैयारी कर ली है। इसे अगले वर्ष के शुरू में अंतरिक्ष में भेजा जायेगा। यह देश का पहला अंतरिक्ष यान होगा जिसमें अंतरिक्ष यात्री भी मौजूद होगा। उन्‍होंने कहा कि इसरो ने वर्ष 2024 के अंत तक दो अंतरिक्ष यात्रियों को कक्ष में भेजने की तैयारी की है।  'एबोर्ट मिशनों' और अंतरिक्ष यात्री रहित परीक्षण प्रक्षेपण की सफलता के बाद इस योजना पर अमल किया जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ