मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वर्ष 2024 तक सभी राज्‍यों में राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए के शाखा कार्यालय खोले जाएंगे : गृह मंत्री अमित शाह

     गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2024 तक सभी राज्‍यों में राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए के शाखा कार्यालय खोले जाएंगे। रायपुर में आज इस एजेंसी की शाखा कार्यालय का उद्घाटन करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सरकार इस एजेंसी को संघीय अपराध जांच एजेंसी का रूप देना चाहती है। उन्‍होंने कहा कि इस एजेंसी को अंतर्राष्‍ट्रीय मान्‍यता मिली हुई है। इस एजेंसी ने लगभग अपने सभी लक्ष्‍य पूरे किए हैं। श्री अमित शाह ने कहा कि यह राज्‍यों और केंद्र सरकारों की जिम्‍मेदारी है कि वे सीमापार अपराध से प्रभावशाली ढंग से निपटे। उन्‍होंने बताया कि वर्ष 2019 के बाद जम्‍मू और कश्‍मीर में 57 हजार करोड रुपये निवेश किए गए है। सरकार ने देश के विकास में बाधा डालने वाले सभी गैर-सरकारी संगठनों के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं। 
    उन्‍होंने यह भी बताया कि विदेशी योगदान नियमन अधिनियम के दुरूपयोग को रोकने के लिए सरकार ने इस अधिनियम में संशोधन किया है। श्री शाह ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद और संबंधित अपराधों को बिल्‍कुल सहन न करने की नीति बना रखी है। इसी संबंध में एनआईए आतंकी घटनाओं की जांच-पडताल में विदेशी जांच एजेंसियों के साथ सहयोग और समन्‍वय स्‍थापित करने की कोशिश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ