मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

छठ के अवसर पर पुणे से दानापुर के लिए त्यौहार विशेष गाड़ी

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए छठ के अवसर पर पुणे-दानापुर-पुणे  के बीच त्यौहार विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 01415 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस गाड़ी सोमवार दिनांक 31 अक्टूबर तथा गुरुवार 03 नवंबर को पुणे से 00.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.00 बजे दानापुर पहुचेंगी। गाड़ी संख्या 01416 दानापुर -पुणे एक्सप्रेस मंगलवार दिनांक 01 तथा शुक्रवार 04 नवंबर को दानापुर से 11.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 16.30 बजे पुणे पहुंचेगी । इस गाड़ी में 16 जनरल कोच रहेंगे।     
रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा (केवल गाड़ी संख्या 01416 के लिए),  इटारसी,  जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर तथा आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस सेवा का लाभ उठाएं।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ