मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महानगरपालिका अनधिकृत व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई करे और अधिकृत व्यवसायियों को स्थायी रूप से पुनर्वसित करे

पथारी व्यावसायी पंचायत हड़पसर के अध्यक्ष मोहन चिंचकर द्वारा महानगरपालिका प्रशासन से मांग
हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर में कई वर्षों से अधिकृत पथारी व्यवसायी व्यवसाय कर रहे हैं जबकि महानगरपालिका की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। महानगरपालिका की नीति के चलते अनधिकृत व्यवसायियों के कारण हमारा शोषण हो रहा है। महानगरपालिका अनधिकृत व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई करे और हमें स्थायी रूप से पुनर्वसित करे। यह मांग महानगरपालिका प्रशासन से पथारी व्यावसायी पंचायत हड़पसर के अध्यक्ष मोहन चिंचकर ने की है। 
इस अवसर पर यहां पथारी व्यावसायी पंचायत हड़पसर के कार्याध्यक्ष सुलतान बागवान, उपाध्यक्ष फरीद बागवान, सचिव राजेश साखरे, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सदस्य निरंजन घुगे, बापू चिंचकर, हीरा अग्रवाल, गणेश पाणकर, अमोल दलवी, मोनू अग्रवाल, अमोल घोडके, मेहबूब बागवान, संतोष चिंचकर, मालन सालूंके, पुष्पा अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
उन्होंने आगे बताया कि पुणे सोलापुर मार्ग पर पथारी व्यवसायियों से हो रही सड़क जाम को देखते हुए महानगरपालिका प्रशासन व लोकप्रतिनिधियों ने हड़पसर उड्डाणपुल के नीचे अस्थायी रूप से पुनर्वास किया गया था, लेकिन उड्डाणपुल की मरम्मत का काम शुरू होने के कारण सड़क पर फिर से व्यवसाय करने का समय आ गया। सड़क पर हो रहे  ट्रैफिक जाम के कारण उड्डाणपुल की मरम्मत होने के बाद इन पथारी व्यवसायियों को उड्डाणपुल के नीचे स्थानांतरण किया गया। अधिकृत व्यावसायी उड्डाणपुल के नीचे अपना व्यवसाय कर रहे थे, लेकिन भारी बारिश के कारण उड्डाणपुल से बड़ी मात्रा में पानी रिस रहा है साथ ही गंदा हो गया है, जिसके कारण गरीब पथारी व्यवसायियों को यहां अपना व्यवसाय करना खतरनाक बन गया है। उनके माल का नुकसान हो गया है। उसमें भी अनधिकृत व्यवसायियों द्वारा रास्ते पर कब्जा करने के चलते पुल के नीचे व्यवसाय करनेवाले पथारी व्यवसायियों का व्यवसाय ही नहीं हो पा रहा है।
उड्डाणपुल के नीचे व्यवसाय करना बहुत ही मुश्किल काम हो गया है। हमें दिवाली तक सड़क पर व्यवसाय करने की अनुमति महानगरपालिका द्वारा दी जाए। सड़क जाम नहीं होगा। हम इसका ख्याल रखेंगे। यह मांग पथारी व्यावसायिक पंचायत हड़पसर की ओर से महानगरपालिका से की गई है।
जब हम मेहनत, ईमानदारी से काम कर रहे हैं तो हमारे साथ अन्याय क्यों? महानगरपालिका हमें जीने दे? हम हड़पसर में 150 अधिकृत पथारी व्यावसायी हैं। हमारा स्थायी पुनर्वास के लिए महानगरपालिका ने पहल करनी चाहिए अन्यथा हमें हमारा न्याय पाने के लिए आंदोलन करना पड़ेगा। यह चेतावनी पथारी व्यावसायी पंचायत हड़पसर के अध्यक्ष मोहन चिंचकर व पथारी व्यावसायी पंचायत हड़पसर के पदाधिकारियों ने दी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ