मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है चीता जागरूकता कार्यक्रम

    पर्यावरणवन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला नई दिल्ली का राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय (एनएमएनएच) जनता के बीच और खासकर बच्चों के बीच पर्यावरण को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए समर्पित संस्था है।
    एनएमएनएचनई दिल्ली अपने क्षेत्रीय संग्रहालयों मैसूरभोपालभुवनेश्वर और सवाई माधोपुर के साथ एक चीता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यह एक महीने भर चलने वाला विशेष अभियान है जो 02.10.2022 से शुरू हुआ हैजो कि वन्यजीव सप्ताह का पहला दिन भी होता हैऔर ये 31.10.2022 तक जारी रहेगा।
    हर दिन स्कूलोंकॉलेजों में और प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय और राष्ट्रीय उद्यानों में आने वाले हजारों बच्चों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है। इससे पहले एक सप्ताह तक चलने वाला जागरूकता अभियान "चीते का पुनः परिचय" (09.09.2022 से 17.09.2022) भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है जिसमें भारत भर के 500 से अधिक स्कूलों के 1.5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ