मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय रिर्जव बैंक ने डिजिटल रुपये के बारे में जागरूकता बढाने के लिए केन्‍द्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा पर एक संकल्‍पना पत्र जारी किया

     भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल रुपये के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा पर एक संकल्पना पत्र जारी किया। संकल्पना पत्र में देश में डिजिटल करेंसी जारी करने के उद्देश्यों, विकल्पों, फायदे और जोखिमों के बारे में बताया गया है। इसमें डिजिटल मुद्रा की प्रौद्योगिकी, डिजाइन विकल्पों, संभावित उपयोग, डिजिटल मुद्रा जारी करने से जुड़ी व्यवस्था और रिजर्व बैंक की भूमिका के बारे में चर्चा की गई है। संकल्पना पत्र में डिजिटल मुद्रा शुरू करने के बैंकिंग प्रणाली पर पड़ने वाले प्रभावों, मौद्रिक नीति, वित्तीय स्थिरता और गोपनीयता से जुड़े मुद्दों का भी विश्लेषण किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार रिजर्व बैंक जल्द ही विशिष्ट उपयोग के लिए प्रायोगिक आधार पर डिजिटल रुपया जारी करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ