मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महात्मा ज्योतिराव फुले किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत प्रोत्साहन लाभ के पात्र किसानों की सूची घोषित : सहकार मंत्री अतुल सावे

मुंबई, अक्टूबर (महासंवाद)
राज्य सरकार ने 2017 से 2020 की अवधि के दौरान नियमित रूप से फसल ऋण चुकानेवाले किसानों को 50 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया है। पात्र किसानों की सूची जारी कर दी गई है। यह जानकारी सहकार मंत्री अतुल सावे ने दी है।
आगे उन्होंने कहा कि यह सूची संबंधित बैंक शाखाओं, विभिन्न कार्यकारी सेवा सहकारी समितियों, ग्राम पंचायत कार्यालय आदि के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित की गई है।
इस सूची में शामिल किसान अपना आधार कार्ड, ऋण खाता पासबुक और बचत खाता पासबुक लेकर नजदीकी ‘आपले सरकार सेवा केंद्र’ या बैंक शाखा में जाकर आधार का सत्यापन कराएं। यह अपील करते हुए उन्होंने आगे बताया कि तीन वित्तीय वर्षों यानी 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में से किन्हीं दो में, फसल ऋण उठाया गया है और सरकार के निर्णय में उल्लिखित निर्धारित अवधि के भीतर चुकाया गया है, ऐसे किसानों को सरकार की ओर से 50 हजार तक की प्रोत्साहन राशि देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें प्रारंभिक रूप से पात्र किसानों की सूची प्रकाशन के लिए बैंकों को उपलब्ध करा दी गई है। किसानों को बैंक ऋण पासबुक और आधार कार्ड के साथ इस सूची में संबंधित किसान के नाम के सामने दिखाई गई विशिष्ट संख्या के साथ आधार प्रमाणीकरण के लिए बैंक शाखा या अपने सरकारी सेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां कंप्यूटर पर दिखाई देने वाले ऋण खातों का विवरण, आधार संख्या आदि के विवरण को सत्यापित करके किसानों को आधार प्रमाणीकरण करना होगा। आधार सत्यापन के बाद प्रोत्साहन लाभ राशि सीधे संबंधित किसानों के बैंक बचत खाते में जमा कराने की कार्रवाई की जाएगी।
अंत में उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने बैंक ऋण खाते में आधार नंबर उपलब्ध करवाकर नहीं दिया है, ऐसे किसानों के नाम पूर्तता होने के बाद शामिल किए जाएंगे। जिन ग्राम पंचायत क्षेत्राधिकार में चुनाव आचार संहिता लागू है, ऐसे गांवों में आचार संहिता पूरी होने के बाद इस सूची में पात्र किसानों के नाम शामिल किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ