पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली के अवसर पर पुणे- दानापुर-पुणे के बीच त्यौहार विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 01407 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस गाड़ी मंगलवार दिनांक 25 अक्टूबर को पुणे से 00.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.00 बजे दानापुर पहुचेंगी। गाड़ी संख्या 01408 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस बुधवार दिनांक 26 अक्टूबर को दानापुर से 11.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 16.30 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 14 जनरल कोच रहेंगे।
गाड़ी संख्या 01409 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस गाड़ी बुधवार दिनांक 26 अक्टूबर को पुणे से 00.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.00 बजे दानापुर पहुचेंगी। गाड़ी संख्या 01410 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस गुरुवार दिनांक 27 अक्टूबर को दानापुर से 11.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 16.30 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी में तीन एसी टू, 06 एसी थ्री, 05 स्लीपर तथा 04 जनरल कोच रहेंगे।
रास्ते में यह गाड़ियां दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा (केवल गाड़ी संख्या 01408, 01410 के लिए), इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर तथा आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस सेवा का लाभ उठाएं।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ