गुजरात में भारतीय तटरक्षक ने आतंकरोधी दस्ते के साथ संयुक्त कार्रवाई में भारतीय जल क्षेत्र से कल रात एक पाकिस्तानी नौका जब्त की। नौका में सवार चालक दल के छह सदस्यों से साढ़े तीन सौ करोड़ रूपये मूल्य की लगभग 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। अधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नौका और चालक दल के सदस्यों को आगे की पू्छताछ के लिए जखाऊ ले जाया गया। पिछले एक वर्ष में भारतीय तटरक्षक और गुजरात आतंकरोधी दस्ते की यह छठी संयुक्त कार्रवाई थी। 14 सितम्बर को एक पाकिस्तानी नौका से 40 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया था।

0 टिप्पणियाँ