मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे में रोजगार मेले में रेलवे के नवनियुक्त कर्मियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
केंद्र सरकार देश में अगले एक वर्ष में 10 लाख नए रोजगार दे रही है, जिसके पहले चरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से हुआ तथा उन्होंने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में नवनियुक्त किए गए देश के  75,000 युवा कर्मियों को 22 अक्टूबर को देश भर में विभिन्न शहरों में आयोजित रोजगार मेले में ऑनलाइन डिजिटल पद्धति से नियुक्ति पत्र सौंपे।
इसी कड़ी में पुणे स्थित यशदा संस्थान में भारत सरकार के केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नारायण राणे की प्रमुख उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम में उनके करकमलों से केंद्र सरकार के  विभिन्न विभागों में चयनित किए गए युवाओं को रोजगार संबंधी नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के उच्च एवं तंत्रशिक्षण, वस्त्रोद्योग एवं संसदीय कार्यमंत्री तथा पुणे के पालक मंत्री श्री चंद्रकांत पाटील, सांसद श्री प्रकाश जावड़ेकर तथा विधायक श्रीमती माधुरी मिसाल, श्री सुनील कांबले, श्री सिद्धार्थ शिरोले उपस्थित थे । 
इस दौरान पुणे रेल डिवीजन के 26 नव नियुक्त कर्मचारियों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए। इन नवनियुक्त कर्मचारियों का चयन रेलवे भर्ती बोर्ड तथा रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के माध्यम से उचित प्रक्रिया के तहत किया गया है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों को रेल विभाग में सेवा आरंभ करने पर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संयोजन मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डॉ. राहुल पाटिल, सहायक कार्मिक अधिकारी मच्छिंद्र, सुनील ठाकुर, पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर सहित मुख्य कल्याण निरीक्षक राकेश कुमार, श्रीमती सुप्रिया सावंत, रवींद्र लवले और कार्यालय अधीक्षक गणेश शेट्टी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ