मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे शिवसेना शिंदे गुट के सेना भवन का नाम तय, नए वर्ष में होगा उद्घाटन

शिवसेना पुणे शहर प्रमुख व पूर्व नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे द्वारा जानकारी
हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मुंबई के बाद अब पुणे में भी शिंदे गुट के सेना भवन का निर्माण किया जाएगा। पुणे के स्वारगेट परिसर में शिंदे गुट के सेना भवन का निर्माण किया जाएगा और ‘बालासाहब शिवसेना भवन’ उसका नाम होगा। यह जानकारी शिवसेना पुणे शहर प्रमुख व पूर्व नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने दी है।
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि बलासाहेब शिवसेना भवन के नाम से पुणे में सेना भवन बनने जा रहा है। वर्तमान में सेना निर्माण का काम दिन-रात जारी है। 
उक्त सेना भवन में किसी भी तरह कोई कमी न हो इस ओर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। साढ़े चार हजार स्क्वेयर फूट जगह में सेना भवन का भव्य कार्यालय होगा। भवन में शिवसैनिकों को बैठने के लिए बड़े हॉल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भवन में कॉन्फेरेंस रूम, अध्यक्ष व पदाधिकारियों को बैठने के लिए स्वतंत्र केबीन तैयार की जाएगी। आम जनता के लिए सेना भावन 24 घण्टे खुला रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ