पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। त्यौहार के सीजन में लोगों की सुविधा के लिए दानापुर पटना, नांदेड, हैदराबाद ,नागपुर तथा अजनी के लिए पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त रुप से विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को राहत हो सके। पुणे स्टेशन सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के जवान तथा टिकट जांच निरीक्षकों के दल विशेष रुप से तैनात है और प्रयास करके व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं । यात्रियों को स्टेशन पर प्रवेश के समय ही टिकट चैक करके प्लेटफार्म के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है और स्टेशन पर आरपीएफ के जवान व्यवस्था बनाकर लोगों को डिब्बों में प्रवेश करने में सहयोग कर रहे हैं। अधिकारियों तथा सुपरवाइजरों द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। रेल प्रशासन अपील करता है कि स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ नहीं करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।
0 टिप्पणियाँ