मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

माननीय सांसदों के साथ मध्य रेल के महाप्रबंधक की बैठक संपन्न : कई विषयों पर की गई चर्चा

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पुणे एवं सोलापुर मंडल क्षेत्र के माननीय सांसदों की मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिलकुमार लाहोटी एवं मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्षों एवं पुणे एवं सोलापुर के मंडल रेल प्रबंधकों साथ बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में माननीय सांसद श्री रणजीतसिंह नाईक निंबालकर, श्री श्रीनिवास पाटील, श्री श्रीरंग आप्पा बारणे, श्री धनंजय महाडिक, श्री धैर्यशील माने, डॉ. जयसिध्देश्वर शिवाचार्य स्वामी, श्री ओमप्रकाश भूपालसिंह उ़र्फ पवन राजे निंबालकर, श्री सुधाकर तुकाराम श्रंगारे एवं श्री उमेश जाधव उपस्थित थे।  
सांसदो ने विभिन्न रेलवे परियोजनाओं, चल रहे एवं किए गए विकास कार्यों एवं विभिन्न यात्री सुविधाओं से जुड़े रेलवे विषयक मामलों पर महाप्रबंधक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। महाप्रबंधक श्री अनिलकुमार लाहोटी ने माननीय सांसदों का स्वागत किया और परियोजनाओं को पूरा करने में उनके सहयोग तथा प्रेरणा देने के लिए सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि सांसदों के मार्गदर्शन में रेल प्रशासन आगे भी यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि माननीय सांसदों के सभी सुझावों को उनके स्तर पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
पुणे मंडल की मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा एवं सोलापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री नीरज कुमार दोहरे ने पूरे किए गए एवं किए जा रहे कार्यों के बारे में प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में मुख्य रुप से नई ट्रेनों का विद्युतीकरण, दोहरीकरण, ठहराव, प्लेटफार्मो का विस्तार, स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, एस्कलेटर, लिफ्ट, नए फुट ओवर ब्रिज, एलईडी लाइटिंग, यूटीएस मोबाईल ऐप टिकटिंग सिस्टम, स्टेशन का सौंदर्यीकरण, आदि कई विषयों पर चर्चा की गई। 
बैठक में मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ  अधिकारी उपस्थित थे ख
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ