मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय साधन -सह - मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन (नवीन/नवीनीकरण) नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2022

    वर्ष 2022-23 के लिए एनएमएमएसएस के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2022 है। 'राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजनाके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को आठवीं कक्षा में अपनी पढ़ाई छोड़ने से रोकने और उन्हें माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। राज्य सरकारसरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के चयनित छात्रों को हर साल एक लाख नई छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है और दसवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा में उसे जारी रखा/नवीनीकरण किया जाता है। छात्रवृत्ति की राशि 12000 रुपये प्रति वर्ष है।
    राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएसको नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) - छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं का एक एकीकृत मंच – से जोड़ा गया है। एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति डीबीटी मोड का अनुसरण करते हुए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएसके जरिए इलेक्ट्रॉनिक हस्तांतरण द्वारा चयनित छात्रों के बैंक खातों में सीधे वितरित की जाती है। यह एक शत – प्रतिशत केन्द्र प्रायोजित योजना है।
    जिन छात्रों के माता-पिता की सभी स्रोतों से आय 3,50,000 रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं हैवे इस छात्रवृत्ति को हासिल करने के पात्र हैं। छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने के लिए होने वाली चयन परीक्षा में बैठने हेतु छात्रों को सातवीं कक्षा की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए प्रतिशत की छूट)।
    सत्यापन के दो स्तर होते हैं। एल1, संस्थान नोडल अधिकारी (आईएनओ) का स्तर है और एलजिला नोडल अधिकारी (डीएनओ) का स्तर है। आईएनओ स्तर (एल1) पर सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर2022 है और डीएनओ स्तर (एल2) पर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर2022 है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ