मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 4054 करोड़ रुपये की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0011C3A.jpg
   केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने बेहतर सड़क संपर्क (कनेक्टिविटी) के जरिए मध्य प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान की। उन्होंने राज्य के जबलपुर में 4054 करोड़ रुपये की लागत वाली 214 किलोमीटर लंबाई की कुल 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री श्री गोपाल भार्गव, जबलपुर के सांसद श्री राकेश सिंह, सांसद, विधायक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    श्री गडकरी ने कहा कि हिरन नदी से सिंगूर नदी तक 53 किलोमीटर और नौरादेही वन्य जीव अभ्यारण्य के 12 किलोमीटर लंबाई वाली 4 लेन सड़क के निर्माण के बाद जबलपुर से भोपाल तक की यात्रा अवधि में 2 घंटे की बचत होगी। इससे गन्ना व दलहन के सबसे बड़े उत्पादक नरसिंहपुर के किसान अपना अनाज मालवा और मध्य क्षेत्र की मंडियों तक ले जाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा उन्होंने आगे बताया कि वन्य जीव अभ्यारण्य में पशुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए 23 अंडरपास और 5 छोटे पुलों का भी निर्माण किया जा रहा है।
     इस अवसर पर भारतमाला परियोजना के तहत 3600 करोड़ रुपये की लागत से 112 किलोमीटर की 4 लेन वाली जबलपुर रिंग रोड का शिलान्यास किया गया। इस रिंग रोड का निर्माण बरेला- मालेगांव- शाहपुरा भटौनी- कुशनेर- अमझर- बरेला रोड पर किया जाएगा। इसमें नर्मदा नदी पर पुल, 750 मीटर आइकॉनिक ब्रिज और भेड़ाघाट व देवरी में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) शामिल होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ