हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के एकल चरण का मतदान आज शाम शांतिपर्वूक संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक 65 दशमलव सात-पांच प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसके साथ ही 412 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य ई वी एम में दर्ज हो गया। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। 68 सदस्यों वाली विधानसभा चुनाव में इस बार 24 महिलाओं सहित कुल 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान सवेरे आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। कई स्थानों पर जो मतदाता शाम पांच बजे से पहले मतदान केंद्रों में प्रवेश कर गए थे और कतारों में खड़े थे, उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गई। बर्फीले क्षेत्रों में भीषण ठंड के बावजूद राज्य भर के मतदाता सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे।

0 टिप्पणियाँ