मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

8 नवंबर 2022 को कार्तिकी यात्रा के लिए पंढरपुर-मिरज स्पेशल ट्रेन

मुंबई, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पंढरपुर में आयोजित होने वाले कार्तिकी पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को दूर करने के लिए मध्य रेल दिनांक 8.11.2022 को पंढरपुर और मिरज के बीच एक विशेष ट्रेन चलाएगा. विवरण इस प्रकार है-
01425 विशेष गाड़ी पंढरपुर से दिनांक 8.11.2022 को 09.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 14.00 बजे मिरज पहुंचेगी।
01426 विशेष गाड़ी दिनांक 8.11.2022 को मिरज से 15.15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 18.45 बजे पंढरपुर पहुंचेगी।
हॉल्ट : सांगोला, जठ रोड, ढलगांव, कवठे महाकाल, सुलगरे और आरग।
संरचना : एक एसी-2 टियर, 8 शयनयान श्रेणी और 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी, जिसमें 2 गार्ड की ब्रेक वैन शामिल हैं।
आरक्षण : उपरोक्त विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर दिनांक 03.11.2022 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
समय की विस्तृत जानकार के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ