मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’

पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय अधिनायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में पुणे रेल मंडल के पुणे, कोल्हापुर, सातारा, मिरज आदि स्टेशनों, कार्यालयों, डिपो में उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्टेशन परिसरों, रेलवे कालोनियों में पोस्टर, बैनर लगाए गए। रेलवे स्टेशनों पर जिंगल्स बजाए गए। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह के मार्गदर्शन में एक कार्यक्रम का आयोजन मंडल कार्यालय में किया गया, जहां कई अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान को याद कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर मंडल कार्यालय में निबंध, पेंटिंग, क्विज तथा डिबेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
राष्ट्र के इतिहास और संस्कृति में आदिवासी समुदायों के योगदान को याद करने के लिए मनाए जानेवाले जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों का संयोजन एवं सूत्र-संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह तथा उनकी टीम ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ