मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हेमराज बागुल ने सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय में निदेशक (प्रशासन) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

मुंबई, नवंबर (महासंवाद)
श्री हेमराज बागुल ने मंत्रालय में सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय में निदेशक (प्रशासन) के पद का कार्यभार ग्रहण किया। सचिव एवं महानिदेशक जयश्री भोज की उपस्थिति में निदेशक (प्रेस एवं जनसंपर्क) गणेश रामदासी श्री बागुल ने कार्यभार संभाला।
इस अवसर पर उपनिदेशक (प्रेस) दयानंद कांबले, उपनिदेशक (प्रशासन) गोविन्द अहंकारी, उपनिदेशक (प्रकाशन) अनिल आलुरकर, उपनिदेशक (प्रदर्शनी) सीमा रनालकर आदि ने श्री बागुल का स्वागत किया गया।
महानिदेशालय के नागपुर-अमरावती विभाग एवं औरंगाबाद-लातूर विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार श्री बागुल को दिया गया है। श्री बागुल पूर्व में मुख्यमंत्री के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी एवं प्रकाशन महानिदेशालय, महान्यूज, समाचार आदि में दायित्व संभाल चुके हैं। सरकारी सेवा में आने से पहले श्री बागुल ने पत्रकारिता में योगदान दिया है। इसके अलावा विभिन्न साहित्यिक पुरस्कारों से श्री बागुल को सम्मानित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ