मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने भारतीय सेना की दक्षिणी कमांड के जी ओ सी-इन-सी का पदभार ग्रहण किया

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल,सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने 01 नवम्बर 2022 को भारतीय सेना के दक्षिणी कमांड की कमान सम्भाल ली है।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के स्नातक, लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने दिसंबर 1984 मे 7/11 गोरखा राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया था। उनके पास सभी प्रकार के सैन्य क्षेत्रों में व्यापक परिचालन का अनुभव है, जिसमें प्रति विद्रोहिता, हिमाच्छादित, उच्च तुंगता एवं रेगिस्तानी इलाके शामिल है। जनरल अफसर ने जम्मू कश्मीर के दुर्गम नियंत्रण रेखा वाले इलाके में 1/11 गोरखा राइफल्स की कमान का संचालन किया तथा पश्चिम क्षेत्र में एक स्वतंत्र ब्रिगेड तथा कश्मीर घाटी में एक सीमावर्ती प्रतिविद्रोहिता बल की कमान कुशलता पूर्वक सम्भाली। उन्होंने पूर्वोतर इलाके में उत्कृष्ट त्रिशक्ति कोर का संचालन किया। जनरल अफसर ने अनुदेशात्मक एवं स्टाफ पदों पर भी अपनी अभूतपूर्व सेवाएं दी है, जिसमें प्रशिक्षक कमांडो स्कूल बेलगाम, रक्षा मंत्रालय (सेना) के एकीकृत मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक (सैन्य) ऑपरेशन एवं महानिदेशक (संक्रिया समारिकी एवं सामरिक संचलन) शामिल है। वह भारतीय दूतावास, काठमांडु (नेपाल) के सैन्न खंड में सहायक सैन्य सचिव (पेंशन भुगतान) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
    कमान सम्भालने पर उन्होंने पुणे के दक्षिणी कमांड युद्ध स्मारक पर माल्यर्पण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
निवृत सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नैन, परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल ने कमांड के सभी रेंको को बेहद चुनौती पूर्ण सामरिक वातावरण का सामना करते हुए सौंपे गये कार्यों को पूरा करनें में अडिग प्रतिबद्धता, सर्मपण एवं निष्ठा का प्रदर्शन करने के लिए सराहना की।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ