पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
प्रति गुरुवार को चलनेवाली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी सं. 01921पुणे – वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस की अवधि 30 मार्च 2023 तक तथा प्रति बुधवार को चलनेवाली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी सं. 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई – पुणे एक्सप्रेस की अवधि 29 मार्च 2023 तक बढाई गई है I
इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर -05, थ्री एसी -05 तथा सेकंड एसी - 01 कोच रहेंगे I
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in
देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें I यात्रियों से अनुरोध है की इस सुविधा का लाभ उठाएँ I
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ