दक्षिण कोरिया में एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप निशानेबाजी के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में अर्जुन बाबुता और मेहुली घोष ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में उन्होंने हमवतन किरण अंकुश जाधव और इलावेनिल वलारिवन को पराजित किया। एक अन्य स्पर्धा मेंदिव्यांश सिंह पंवार और रमिता ने स्वर्ण और कार्तिक सबरी राज रविशंकर और नैंसी ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग में संदीप बिश्नोई ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक और महिला वर्ग में कनिष्का डागर ने कांस्य पदक जीता।

0 टिप्पणियाँ