पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी ने पुणे रेल मंडल के तलेगांव के उप स्टेशन प्रबंधक श्री प्रशांत गरुड़ तथा पुणे के तकनीशियन श्री प्रमोद देविदास कर्मचारियों को महाप्रबंधक सेफ्टी पुरस्कार से सम्मानित किया I सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक विशेष समारोह में ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके सराहनीय योगदान और ट्रेन संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है I पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति प्रमाण पत्र, अनुकरणीय सेफ्टी कार्य का एक प्रशस्ति पत्र और 2000/- रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है ।
दिनांक 20 सितंबर को तलेगांव स्टेशन पर अपनी ड्यूटी के दौरान श्री प्रशांत गरुड़ ने वहां से गुजरती हुई एक मालगाड़ी के साथ सिग्नल के आदान प्रदान के समय उन्होंने ट्रेन इंजन के नीचे स्पार्किंग देखी I तत्काल इसकी सूचना उन्होंने कामशेत स्टेशन मास्टर को दी I कामशेत में जांच करने पर इंजन का एक पाइप लटका हुआ मिला जिसे ठीक करने के बाद गाड़ी को रवाना किया गया जिससे एक संभावित दुर्घटना को टाला जा सका I श्री प्रशांत गरुड़ को रेल सेवा में 04 वर्ष हुए हैं और तलेगांव में पत्नी के साथ रहते है I
श्री
प्रमोद देविदास 31 अक्तूबर को पुणे स्टेशन
पर रोलिंग पॉइंट पर ड्यूटी पर थे उस दौरान
उन्होंने वहां से गुजरती हुई गाड़ी संख्या
11302 बेंगलुरु - छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई उद्यान एक्सप्रेस के एक कोच
के स्प्रिंग को टूटा देखकर सम्बंधित को त्वरित सूचित किया जिससे एक हादसा होने से टल गया I श्री प्रमोद
देविदास को रेल सेवा में 28 वर्ष हुए हैं और पुणे में पत्नी तथा दो बच्चों के साथ
रहते हैI
श्री अनिल कुमार लाहोटी ने इस अवसर पर
संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार विजेताओं ने एक सराहनीय काम किया है और रेलवे
कर्मचारियों द्वारा, यात्रियों की संरक्षा की दिशा में
ईमानदारी एवं 24×7 की सतर्कता से किया गया कार्य,
दूसरों
को भी सदा प्रेरित करेगा ।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक आलोक सिंह, प्रधान मुख्य सेफ्टी अधिकारी डी.वाय. नाईक, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक मुकुल जैन,प्रधान मुख्य इंजीनियर राजेश अरोरा, प्रधान मुख्य विद्युत् इंजीनियर एन. पी. सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (परियोजना) शिशिर दत्त तथा अन्य विभागों के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष उपस्थित थे तथा मध्य रेल के पांचो मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए I
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी ने पुणे रेल मंडल के तलेगांव के उप स्टेशन प्रबंधक श्री प्रशांत गरुड़ तथा पुणे के तकनीशियन श्री प्रमोद देविदास कर्मचारियों को महाप्रबंधक सेफ्टी पुरस्कार से सम्मानित किया I सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक विशेष समारोह में ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके सराहनीय योगदान और ट्रेन संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है I पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति प्रमाण पत्र, अनुकरणीय सेफ्टी कार्य का एक प्रशस्ति पत्र और 2000/- रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है ।
दिनांक 20 सितंबर को तलेगांव स्टेशन पर अपनी ड्यूटी के दौरान श्री प्रशांत गरुड़ ने वहां से गुजरती हुई एक मालगाड़ी के साथ सिग्नल के आदान प्रदान के समय उन्होंने ट्रेन इंजन के नीचे स्पार्किंग देखी I तत्काल इसकी सूचना उन्होंने कामशेत स्टेशन मास्टर को दी I कामशेत में जांच करने पर इंजन का एक पाइप लटका हुआ मिला जिसे ठीक करने के बाद गाड़ी को रवाना किया गया जिससे एक संभावित दुर्घटना को टाला जा सका I श्री प्रशांत गरुड़ को रेल सेवा में 04 वर्ष हुए हैं और तलेगांव में पत्नी के साथ रहते है I
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक आलोक सिंह, प्रधान मुख्य सेफ्टी अधिकारी डी.वाय. नाईक, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक मुकुल जैन,प्रधान मुख्य इंजीनियर राजेश अरोरा, प्रधान मुख्य विद्युत् इंजीनियर एन. पी. सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (परियोजना) शिशिर दत्त तथा अन्य विभागों के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष उपस्थित थे तथा मध्य रेल के पांचो मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए I
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ