मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रेलवे ने नवंबर 2022 तक माल लदान से 105905 करोड़ रुपये अर्जित किये

     मिशन मोड के तहतइस वित्त वर्ष 2022-23 के पहले आठ महीनों के लिए भारतीय रेलवे का माल लदान पिछले साल की इसी अवधि के माल लदान और आयदोनों को पार कर गया।
    अप्रैल-नवंबर2022 में संचयी आधार परपिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान हुए 903.16 एमटी के माल लदान के मुकाबले 978.72 एमटी का माल लदान हुआजो 8 प्रतिशत अधिक है। रेलवे ने पिछले वर्ष के 91127 करोड़ रुपये की तुलना में 105905 करोड़ रुपये अर्जित किये हैंजो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।
    नवंबर2021 के 116.96 एमटी के माल लदान की तुलना में नवंबर2022 के दौरान, 123.9 एमटी का प्रारंभिक माल लदान किया गया हैजो पिछले वर्ष की तुलना में 5 अधिक है। अक्टूबर2021 के 12206 करोड़ रुपये के माल ढुलाई राजस्व की तुलना में 13560 करोड़ रुपये रुपये के माल राजस्व की उपलब्धि हासिल की गई हैजिसमें पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत का सुधार हुआ है।
    "हंग्री फॉर कार्गो" मंत्र का पालन करते हुए भारतीय रेलवे ने कारोबार में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा प्रदायगी में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैंजिनके परिणामस्वरूप रेलवे को पारंपरिक और गैर-पारंपरिक वस्तुएंदोनों क्षेत्रों से माल ढुलाई के नए कार्यादेश मिल रहे हैं। चुस्त नीति द्वारा समर्थित ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और व्यापार विकास इकाइयों का काम रेलवे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर ले जाने में मदद कर रहा है।
    यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ