मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लोकसभा अध्यक्ष 24 दिसम्बर को पुणे दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

नई दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला शनिवार, 24 दिसम्बर 2022 को एक दिवसीय दौरे पर पुणे आ रहे हैं। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
श्री बिरला प्रातः 8:10 बजे पुणे पहुंचेंगे। प्रातः 9:40 से 10:20 बजे तक वह राज भवन में प्रबुद्धजनों से मिलेंगे। सुबह 10:35 से 10:55 तक वह येरवडा स्थित अग्रवाल हाई स्कूल जाएंगे। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक श्री बिरला डेक्कन ग्राउंड, येरवडा में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 से श्री बिरला एमआईटी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से ‘नेतृत्व, लोकतन्त्र, सुशासन एवं शांति’ विषय पर संवाद करेंगे। तत्पश्चात वे राज भवन में प्रबुद्धजनों से मिलेंगे।
श्री बिरला शाम 6:50 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ