हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3131 की महिला कार रैली पुणे से शुरू हुई है। उक्त रैली को खेल हस्ती महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिलिंद गुंजाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की शुरुआत हडपसर से हुई।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए रोटरी क्लब ऑफ पुणे हड़पसर के प्रेसीडेंट नंदू जगताप ने बताया कि भारत देश में महाराष्ट्र, कर्नाटक व गोवा इन 3 राज्यों का समावेश है, इसमें 7 रोटरी जिलों (ठखऊ 3131, 3132, 3160,3170,3181,3182 और 3190) का समावेश रहेगा। इस रैली में 88 महिला रोटेरियन हिस्सा ले रही हैं। रैली 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक 5 दिनों में 2200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। इस रैली में 4 थ्रस्ट एरिया केंद्रित हैं। अंगदान को बढ़ावा देना, व्यसनमुक्ती, प्लास्टिक को ना कहें व महिला सक्षमीकरण इन मुद्दों पर रैली के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई जाएगी। रोटरी इंटरनेशनल एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ है जिसकी शुरुआत 1905 में हुई थी, दुनिया भर में इसके 1.4 मिलियन सदस्यत्व हैं।यह दुनिया भर में कई मानवीय और शैक्षिक परियोजना को क्रियान्वित करते है।वर्ष 1985 से सबसे उल्लेखनीय वैश्विक पोलियो उन्मूलन प्रयास है,आज हम 99.9 प्रतिशत पोलियो मुक्त हैं।
कार रैली के मार्गदर्शक कुमार विधाते न कहा कि जेनिफर जोन्स इस साल रोटरी इंटरनेशनल की पहली महिला अध्यक्ष हैं। इस रैली के माध्यम से रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3131 उन्हें सम्मानित कर रहा है।डिस्ट्रिक्ट गव्हर्नर डॉ. अनिल परमार के सहित प्रथम महिला डॉ. हेमा परमार टीम लीडर की भूमिका निभा रही है। पीडीजी सुबोध जोशी कार रैली के आयोजक रहकर पीडीजी डॉ.दीपक पुरोहित यह समुपदेशक है। मार्गदर्शक के रूप में 12 रोटेरियन शामिल हैं। इस रैली के माध्यम से मार्ग के विभिन्न रोटरी क्लबों के बीच मित्रता और सौहार्द को बढ़ावा देना संभव होगा। रैली के सदस्य चिकमंगलुर में स्थित वृद्धाश्रम को 80 गद्दे दान करके वृद्धाश्रम की मदद करेंगे। वर्ष 2022 - 23 में भारत की सबसे बड़ी रोटरी रैली में से एक रैली है।
रोटरी क्लब ऑफ पुणे हडपसर के प्रेसिडेंट नंदू जगताप, कार रैली के मार्गदर्शक कुमार विधाते, रोटरी क्लब पुणे हडपसर के सदस्य अनिल रासकर, प्रमोद पालीवाल, यशवंत कुलकर्णी, अभय बेकनालकर, अजय कुलकर्णी, मुकुल सिन्हा, विजयचंद्र थोरात, प्रवीण नारकर, रोटरी क्लब हवेली ईस्ट के प्रेसिडेंट रुपेश कांबले, रोटरी क्लब हवेली के सदस्य विक्रम शेवाले, गणेश कालभोर, चेतन शेवाले, विकास जकुणे,पांढरे व हडपसर व हवेली पूर्व के अन्य पदाधिकारीगण व सदस्यों ने रैली के सुचारू संचालन के लिए विशेष रूप से योगदान दिया।

0 टिप्पणियाँ