मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड के लिए एक लाख 64 हजार करोड़ रुपए के पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दी

    सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड की मदद के लिए एक लाख 64 हजार करोड़ रूपये के बडे पैकेज को मंजूरी दी है। आज लोकसभा में प्रश्‍नकाल के दौरान पूरक प्रश्‍नों के उत्‍तर में संचार मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि इस पैकेज से संचार निगम का स्‍वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। पैकेज में मुख्‍य जोर बीएसएनएल की सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए इसमें पूंजी लगाने, स्‍पैक्‍ट्रम का वितरण, बैलेंसशीट ठीक करना और फाइबर नेटवर्क को बढ़ाने पर है। श्री वैष्‍णव ने बताया कि बीएसएनएल स्‍वदेशी तकनीक से विकसित 4 जी और 5 जी टैक्‍नोलॉजी को लागू करने जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत के इंजीनियरों ने प्रधानमंत्री की मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप 4 जी और 5 जी टैक्‍नोलॉजी विकसित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ