मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नितिन गडकरी ने 784.35 करोड़ रुपए मूल्य की भारतमाला परियोजना के तहत महाराष्ट्र के जलगांव तथा मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-753एल को चार लेन का बनाने की मंजूरी दी

    केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बताया है कि महाराष्ट्र के जलगांव और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-753एल के शाहपुर बाइपास से मुक्तई नगर सेक्शन को भारतमाला परियोजना के तहत 784.35 करोड़ रुपए की लागत से एचएएम में चार लेन का बनाने की मंजूरी दे दी गई है।
    श्री नितिन गडकरी ने कहा कि परियोजना मार्ग भौगोलिक दृष्टि से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले तथा महाराष्ट्र के जलगांव जिले में है। वर्तमान 2 लेन कैरिज वे रोड एनएच-753एल का एक भाग है, जो पाहुड़ के पास एनएच-753एफ के साथ जंक्शन से शुरू होता है और महाराष्ट्र में जामनेर, बोडवाड, मुक्तई नगर सहित मध्य प्रदेश के बुरहानपुर को जोड़ता है तथा खंडवा के निकट एनएच-347बी परियोजना मार्ग में डपोरा, इच्छापुर और मुक्तई नगर में आवश्यक स्थानों पर बाइपास के प्रावधान के साथ जंक्शन पर समाप्त होता है।
    उन्होंने कहा कि बोरेगांव बुजुर्ग से मुक्तई नगर तक पूरी सड़क को 4 लेन का बनाने के बाद इंदौर से छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) जाने वाले यातायात को इस मार्ग से डाइवर्ट किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ