मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे में रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो मार्केटिंग मीट का किया गया आयोजन

पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे तथा इंडिया पोस्ट के संयुक्त प्रयासों से पार्सल आदि वस्तुओं को परिवहन करके  सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान सेवा पहुंचाने (एपव ीें शपव ङेसळीींळली डेर्श्रीींळेप) के उद्देश्य से पुणे के मंडल रेल  प्रबंधक कार्यालय में गुरुवार को एक मार्केटिंग मीट का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता रेलवे बोर्ड से आए हुए कार्यकारी निदेशक (स्ट्रेटेजिक प्लानिंग और  इम्प्लीमेंटेशन) श्री जी.वी.एल. सत्यकुमार ने की, जिसमें पुणे क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री रामचंद्र जायभाय तथा मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु रानी दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सूत्र  संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे ने किया। बैठक में कॉर्पोरेट, एमआईडीसी, एपीएमसी, चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा  लोजिस्टिक्स सेक्टर के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक के दौरान कार्यकारी निदेशक ने विस्तार से इस पार्सल सेवा का पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया तथा बताया कि  रेलवे द्वारा की जा रही इस प्रकार की कार्गो सेवा की शुरुआत मार्च महीने में सूरत से बनारस के बीच शुरू की गई है। रेलवे का प्रयास है कि इस प्रकार की पार्सल सेवा पोस्ट तथा रेलवे विभाग के मार्केटिंग तथा पार्सल विभाग की टीमों द्वारा नए नए क्षेत्रों का पता लगाकर इस योजना को कैसे सफल बनाया जा सकता है उस पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। श्री जी.वी.एल सत्यकुमार ने आह्वान किया कि लोगों को अपना उत्पाद आदि वस्तुएं भेजने के लिए विशेष प्रकार के कस्टमाइज बॉक्स, ट्रालीज आदि इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए पुणे तथा आसपास के क्षेत्रों से रेल पार्सल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैैं। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने विभिन्न मुद्दों, सुझावों तथा मांगों को विस्तार से रखा जिसे वर्क आउट कर उचित समाधान की बात कही गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पोस्टमास्टर जनरल श्री रामचंद्र जायभाय ने पोस्टल विभाग की ओर से उचित सहयोग एवं परामर्श का आश्वासन दिया तथा मंडल रेल प्रबंधक  श्रीमती इन्दु रानी दुबे ने भी उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों तथा जिज्ञासाओं पर समन्वय कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया तथा कहा कि हमारी मार्केटिंग टीम इसमें पूरा सहयोग तथा मार्गदर्शन करेगी।
बैठक में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजयसिंह दडस, जोएल मैकेंजी, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोदकुमार मीणा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार तथा पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर सहित बडी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी  उपस्थित थे। आभार मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ