मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे से गोरखपुर के लिए एकतरफा विशेष विशेष गाड़ी, पुणे-कन्याकुमारी एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी थ्री इकॉनॉमी कोच और पुणे से करमाली के लिए विशेष गाडी

पुणे, दिसम्बर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे से गोरखपुर के लिए एकतरफा  विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। विशेष गाड़ी संख्या 01457 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस  शुक्रवार दिनांक 16 दिसंबर को पुणे से 16.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.45 बजे गोरखपुर पहुचेंगी। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल,  बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ओरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा तथा बस्ती स्टेशन पर रुकेगी।
इस गाड़ी में 07 सेकंड सीटिंग, 09 स्लीपर तथा दो एसी थ्री कोच  होंगे। 
    इस गाड़ी की बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू होगी।
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।

पुणे-कन्याकुमारी एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी थ्री इकॉनॉमी कोच की सुविधा
रेलवे ने गाड़ी संख्या16382 /16381 पुणे-कन्याकुमारी-पुणे एक्सप्रेस में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी थ्री इकॉनॉमी श्रेणी का कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह सुविधा कन्याकुमारी से दिनांक 15 दिसंबर से तथा पुणे से 16 दिसंबर से प्रभावी होगी।
इस गाड़ी की संशोधित कोच संरचना में  एसी टू टियर -01, एसी थ्री टियर -05, एसी थ्री टियर इकॉनॉमी -03, स्लीपर श्रेणी -06 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी-03 कोच रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं।

पुणे से करमाली के लिए विशेष गाडी
          रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे से करमाली के लिए  विशेष गाडी चलाने का निर्णय लिया है I विशेष गाड़ी सं. 01445 पुणे से दिनांक 16 दिसंबर से 13जनवरी2023 की अवधि में प्रति शुक्रवार को पुणे से 17.30बजे रवाना होकर  अगले दिन सुबह 08.30 बजे करमाली   पहुचेंगी I वापसी में गाड़ी संख्या 01446 करमाली से  दिनांक 18 दिसंबर से 15 जनवरी 2023 की अवधि में  प्रति रविवार को सुबह 9:20 बजे रवाना होकर 23:35 बजे पुणे पहुंचेगी।रास्ते में यह गाड़ी लोनावला, कल्याण, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर खेड़ , चिपलुन, सावरडा ,संगमेश्वर रोड रत्नागिरी, अडावली, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, कणकवली सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, स्टेशन पर रुकेगी।
    इस गाड़ी में 4 एसी थ्री तथा एक सेकंड एसी , 11 स्लीपर एवं 6 जनरल कोच  होंगे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ