मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (दक्षिण कमान) पुणे कार्यालय में ‘ब्रह्म कुमारी’ राजयोग ध्यान सत्र का किया गया आयोजन

मुंबई, दिसम्बर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (दक्षिण कमान) पुणे कार्यालय केस्वराज हॉल में 14 दिसंबर 2022 को अप. 04.30 बजे ‘ब्रह्म कुमारी’ के माध्यम से ‘राजयोग ध्यान’ सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यालय के प्रभारी डॉ. राजीव चव्हाण, भारतीय रक्षा लेखा सेवाएं, एनडीसी, रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक महोदय की ओर से उनके सक्षम मार्गदर्शन में अधिकारी व कर्मचारियों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने हेतु व इससे कार्य में भी अधिक सार्थक परिणाम हेतु ‘VisionTalk Series’  आरंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रतिमाह एक विशिष्ट उपलब्धि-प्राप्त वक्ता के प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। अधिकारी-कर्मचारियों के हित में विशेष रूप से आयोजित इस व्याख्यानमाला का पहला पुष्प इस सत्र से पिरोया गया।
श्री एस. आर. हनमाने, भारतीय रक्षा लेखा सेवाएं, रक्षा लेखा सहायक नियंत्रक ने ‘ब्रह्म कुमारी’ के प्रेरक वक्ता डॉ. सचिन परब जी को पौधा देकर स्वागत किया तथा उपस्थित ब्रह्म कुमारी भाग्यश्री बहन एवं ब्रह्म कुमारी मीनाक्षी बहन का भी स्वागत किया। उन्होंने ‘ब्रह्म कुमारी’ के वक्ता डॉ. सचिन परब जी का परिचय देते हुए कहा कि वे एमबीबीएस पदवी प्राप्त क्लीनिकल रिसर्च में विशेषज्ञ हैं। राजयोग ध्यान साधना आदि अनेक विषयों पर आबालवृद्धों का मार्गदर्शन किया है और अनेक पुरस्कार प्राप्त हैं। इस सत्र में उन्होंने भारत जैसे आध्यात्मिक रूप से प्रगत देश में भी आज के यांत्रिकी व तनावयुक्त युग में मनुष्यों को दिल व दिमाग के स्वास्थ्य के लिए मानसिक स्थिरता की आवश्यकता है। उन्होंने अनेक उदाहरणों के जरिए आव्हानात्मक प्रसंगों का सामना धैर्य से करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने इस संबंध में एक ध्यान धारणा का प्रात्यक्षिक भी लिया, जिससे सभी ने खुद को बहुत ही ताजा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण महसूस किया।
इस आयोजन को अत्यंत कम समय में आयोजित करने में श्रीमती पूजा भट, रक्षा लेखा वरिष्ठ उप नियंत्रक व अन्य अधिकारियों का विशेष योगदान मिला। इस अवसर का श्री पी. बी. अग्रवाल, रक्षा लेखा सहायक नियंत्रक श्रीमती एस. आर. बोईड, रक्षा लेखा सहायक नियंत्रक, श्री एस. आर. हनमाने, रक्षा लेखा सहायक नियंत्रक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने लाभ लिया।
श्री पी. बी. अग्रवाल, रक्षा लेखा सहायक नियंत्रकने सभी का धन्यवाद ज्ञपित किया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन श्री पुरेन्द्र देवांगन, स ले अ ने किया।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ