पुणे, दिसम्बर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर सेफ्टी विभाग द्वारा पुणे से सासवड रोड स्टेशनों के बीच रेल पटरियों के आसपास रहने वाले लोगों तथा सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए एक विशेष जनजागृति अभियान आयोजित किया गया। यमराज की वेशभूषा में एक व्यक्ति को तैयार कर मार्गदर्शक टीम के साथ में रखा गया तथा अनधिकृत रेल लाइन पार करने वाले, आसपास की बस्ती में निवास करने वाले लोगों को स्पीकर के माध्यम से जगह-जगह समझाईश दी गई कि ट्रैक पर नहीं बैठना है। ट्रैक पर नहीं खेलना है। ट्रैक पार करते समय आसपास की गाड़ियों को देखना है। गेट बंद होने होने के बाद ट्रैक पार नहीं करना है। छोटे-छोटे बच्चों को रेलवे ट्रक से दूर रखना है। ट्रैक पर पतंग नहीं उड़ाना है। रेलवे ट्रैक पर क्रिकेट नहीं खेलना है। सभी लोगों को रेलवे के ट्रैक से दूर ही रहना है। यह टीम बसंत प्राइमरी एवं सेकेंडरी स्कूल घोरपड़ी भी गई जहां उन्होंने बच्चों को समझाइश दी। टीम आसपास की छोटी-छोटी बस्तियों में गई, रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए लोगों से भी मिली और उनको सेफ्टी नियमों के बारे में समझाया गया एवं जानकारी देने वाले पम्प्लेट्स भी बांटे गए। घोरपड़ी, हड़पसर, रामटेकड़ी यह जो रेलवे लाइन के नजदीक की बस्तियां हैं इनमें जागरूकता लाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया तथा लोगों को समझाने का यह तरीका काफी पसंद भी आया तथा उसकी गंभीरता का एहसास भी हुआ।

मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल सेफ्टी अधिकारी देवेंद्र कुमार ने इस अभियान का संयोजन किया।
सेफ्टी विभाग के दिलीप तायडे, शिवचरण गोसावी, धनंजय चंद्रात्रे, के. जी.खरात, विनय कुमार, प्रहलाद फंड, रोहित राऊत आदि कर्मचारियों ने इस अभियान में भाग लिया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ