मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

श्री प्रयागधाम मकर संक्रांति उत्सव हेतु उरूली स्टेशन पर कुछ गाड़ियों का अस्थाई हाल्ट

पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने वार्षिक मकर संक्रांति उत्सव में शामिल होनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उरूली स्टेशन पर कुछ यात्री गाड़ियों को एक  मिनट का अस्थाई हाल्ट देने का निर्णय लिया है।
1) गाड़ी संख्या 12779/12780 वास्को- हज़रत निज़ामुद्दीन-वास्को एक्सप्रेस 27 दिसंबर से 17 जनवरी 2023 तक। गाड़ी संख्या 12779 उरुली से सुबह 05.00 बजे तथा 12780 दोपहर 04.15 बजे रवाना होगी।
2) गाड़ी संख्या 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 28 एवं 31 दिसंबर तथा 04, 07 एवं 11 जनवरी। यह गाड़ी उरूली से सुबह 10.20 बजे रवाना होगी।
3) गाड़ी संख्या 22685 यशवंतपुर-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 15 जनवरी। यह गाड़ी उरूली से सुबह 09.30 बजे रवाना होगी।
4) गाड़ी संख्या 12630 हजरत निजामुद्दीन- यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 29 एवं 31 दिसंबर तथा 05, 07 एवं 12 जनवरी को। यह गाड़ी उरूली से सुबह 10.20 बजे रवाना होगी।
5) गाड़ी संख्या 12147 हज़रत निज़ामुद्दीन- कोल्हापुर तथा गाड़ी संख्या 12103, 11407 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस 17 जनवरी 2023। गाड़ी संख्या 12147 उरूली से दोपहर 04.30 बजे, 12103 सुबह 11.00 बजे तथा 11407 रात 10.15 बजे रवाना होगी।
6) गाड़ी संख्या 12104 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 05 जनवरी को यह गाड़ी उरूली से शाम को 05.27 बजे रवाना होगी।
7) गाड़ी संख्या 11408 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 06 जनवरी को यह गाड़ी उरूली से सुबह 10.00 बजे रवाना होगी।
8) गाड़ी संख्या 12629 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 13 से 18 जनवरी तक यह गाड़ी उरूली से सुबह 09.30 बजे रवाना होगी।
9) गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 से 16 जनवरी तक यह गाड़ी उरूली से शाम 06.50 बजे रवाना होगी।
10) गाड़ी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 11एवं 12 जनवरी को यह गाड़ी उरूली से सुबह 06.15 बजे रवाना होगी।
11) गाड़ी संख्या 12782 हजरत निजामुद्दीन-  मैसूर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 03 एवं 10 जनवरी को यह गाड़ी उरूली से सुबह 05.36बजे रवाना होगी।
12) गाड़ी संख्या 12781 मैसूर-हजरत निजामुद्दीन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 14 जनवरी को यह गाड़ी उरूली से दोपहर 04.30 बजे रवाना होगी।
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ