मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नेरल-माथेरान सेवा और शटल ट्रेन के समय में बदलाव

मुंबई, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
दो नेरल-माथेरान सेवाओं में से एक सेवा संशोधित समय के साथ दिनांक 08.12.2022 से निम्नानुसार चलेगी -
(ए) नेरल - माथेरान - नेरल मिनी ट्रेन सेवा
52105 प्रतिदिन नेरल से 10.25 बजे (14.20 बजे के बजाय) प्रस्थान करेगी और (17.00 बजे के बजाय)13.05 बजे माथेरान पहुंचेगी।
52106 माथेरान से प्रतिदिन 16.00 बजे (16.20 बजे के बजाय) प्रस्थान करेगी और नेरल  (19.00 बजे के बजाय) 18.40 बजे पहुंचेगी।
52103 और 52104 नेरल-माथेरान सेवा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
(बी) अमन लॉज - माथेरान - अमन लॉज शटल सेवा (संशोधित समय)
52155 अमन लॉज से  (10.45 बजे के बजाय) 09.35 बजे प्रस्थान करेगी और माथेरान  (11.03 बजे के बजाय) 09.53 बजे पहुंचेगी।
52156 माथेरान से 10.20 बजे के बजाय 09.10 बजे प्रस्थान करेगी और अमन लॉज 10.38 बजे के बजाय 09.28 बजे पहुंचेगी।
52159 अमन लॉज से (14.05 बजे के बजाय)14.25 बजे  प्रस्थान करेगी और माथेरान  (14.23 बजे के बजाय) 14.43 बजे पहुंचेगी।
52160 माथेरान से  (13.40 बजे के बजाय)14.00 बजे प्रस्थान करेगी और अमन लॉज (13.58 बजे के बजाय) 14.18 बजे पहुंचेगी।
शेष सेवाओं के समय में कोई परिवर्तन नहीं है। सभी संबंधित कृपया इस पर ध्यान दें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज मुंबई द्वारा जारी की जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ