पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
शुक्रवार दिनांक 13जनवरी को पुणे - दौंड रेलखंड पर यवत - केडगांव स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 241/2 स्थित ब्रिज संख्या 241/3-4 पर ब्लॉक लेकर स्टील गर्डर के स्थान पर पीएससी स्लैब बिछाने का कार्य किया जाएगा I इसके चलते गाड़ी संख्या 01529/ 01530 दौंड- पुणे- दौंड मेमू रद्द रहेगी I जबकि गाड़ी संख्या 22943 दौंड – इंदौर एक्सप्रेस दौंड से अपने निर्धारित समय 14.00 बजे के स्थान पर 16.00 बजे रवाना होगी I
इस दौरान गाड़ी संख्या 11301 मुंबई- बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस लोनावला -दौंड खंड पर कुछ देरी से चलेगी I
यात्री कृपया नोट करें I यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ