मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एससीओ फिल्म महोत्सव 2023 का मुंबई में शुभारंभ

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एससीओ देशों के बीच सिनेमाई साझेदारी बनाने का आह्वान किया

"भारत हैं हम" एनिमेशन सीरीज का प्रोमो लॉन्च

 केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और राज्य मंत्री सुश्री मीनाक्षी लेखी ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर मुंबई में शुक्रवार शाम को पांच दिवसीय एससीओ फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SCO2831WAMG.JPG

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SCO28325U4I.jpg

 

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि सुश्री हेमा मालिनी और अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफसाजिद नाडियाडवाला, ईशा गुप्तापूनम ढिल्लोंएली अवरामऋषिता भट्ट और जैकी भगनानी जैसी अन्य प्रतिष्ठित फिल्मी हस्तियों का इस अवसर पर सम्मान किया गया।
सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि  "भारतीय फिल्में एससीओ से जुड़े देशों में लोकप्रिय हैं और फिल्मों ने लोगों के बीच परस्पर संबंधों में एक बड़ी भूमिका निभाई है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस फिल्म महोत्सव का मुख्य लक्ष्य एससीओ देशों की अलग-अलग फिल्में दिखाना और फिल्म निर्माण के अलग-अलग स्टाइल से परिचित कराना है। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि यह महोत्सव इस क्षेत्र के देशों के बीच सिनेमाई साझेदारी बनाने का एक असाधारण अवसर प्रदान करता है।
एससीओ फिल्म महोत्सव में कुल 57 फिल्में दिखाई जाएंगी हैं और 14 फिल्मों को फिल्म महोत्सव के कंपटीशन सेक्शन के लिए नामांकित किया गया है। इनमें पननलिन की ऑस्कर के लिए चुनी गई गुजराती फिल्म 'छेल्लो शोऔर निखिल महाजन की पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म 'गोदावरीशामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SCO2833ULTJ.JPG

एससीओ फिल्म महोत्सव का आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहयोग संगठन की भारत की अध्यक्षता में हो रहा है। यह आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव का भी हिस्सा है।
'भारत हैं हमएनिमेशन सीरीज का प्रोमो रिलीज

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SCO2834QST2.jpg

इस मौके पर एनिमेशन सीरीज 'भारत हैं हमका प्रोमो रिलीज किया गया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से ग्रेफिटी मीडिया के सहयोग से केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा बनाई जा रही 52 भाग की श्रृंखला 'भारत हैं हमहमारे सबसे खास दर्शक बच्चों को जाने-पहचाने और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी बताती है। आज़ादी का अमृत महोत्सव बैनर के तहत श्रृंखला का संचालन मुंजाल श्रॉफ और तुषार शेट्टी द्वारा बनाए गए मिलनसार कार्टून चरित्रों कृषट्रिश और बाल्टीबॉय द्वारा किया जा रहा है। दिग्गज प्लेबैक सिंगर सुदेश भोंसले ने वॉइस ओवर दिया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SCO283550CK.jpg 

 एससीओ के बारे में
2001 में गठित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)भौगोलिक दायरे और जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन है। इसमें यूरेशिया के लगभग 60% क्षेत्रदुनिया की 40% आबादी और वैश्विक जीडीपी का 30% से अधिक हिस्सा शामिल है। भारतचीनरूसपाकिस्तानकजाकिस्तानकिर्गिस्तानताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान इसके सदस्य देश हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ