मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नाशिक- शिरडी राजमार्ग पर सडक दुर्घटना में दस लोगों की मौत

 

    महाराष्‍ट्र में नासिक जिले के सिन्‍नर-शिरडी राजमार्ग पर आज सुबह एक निजी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्‍कर में दस लोगों की मौत और 34 अन्‍य घायल हो गए हैं। हमारे नासिक संवाददाता ने बताया कि यह भीषण दुर्घटना आज सुबह छह बजे हुई। घायलों को सिन्‍नर के अलग-अलग निजी अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में ठाणे जिले के अम्‍बरनाथ और उल्‍लासनगर के पचास यात्री सवार थे। मृतकों में छह महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्‍चे शामिल हैं। हादसे में 34 लोग घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। प्रधानमत्री ने प्रत्‍येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ