मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

केशवनगर में सड़क पर टूटे हुए चेंबर में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं नागरिक और वाहन

केशवनगर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
केशवनगर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक मारुति मंदिर के पास स्टेट बैंक के सामने एक चेंबर टूटा हुआ है और यह चेंबर रोड में है, जिससे यहां पर कोई भी व्यक्ति इस चेंबर के अंदर गिर सकता है। केशवनगर में जिस जगह पर यह चेंबर स्थित है अक्सर यहां ट्रैफिक होती है, ट्रैफिक होने के कारण इस जगह पर कोई भी घटना हो सकती है। अक्सर केशवनगर में ऐसी अवस्था में चेंबर पाए जाते हैं, जब नागरिक प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हैं तब कहीं जाकर इसे ठीक किया जाता है। आज परिस्थिति यह है कि टूटे हुए चेंबर में गिरकर नागरिक और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
लोगों का कहना है कि क्या उन कर्मचारियों को यह दिखाई नहीं देता जो इसके लिए नियुक्त किए गए हैं। नागरिक ऐसी बातों से नाराजगी दिखाते हैं कि हमसे टैक्स वसूला जाता परंतु सुविधाएं नहीं मिलतीं। ऐसे में नागरिक क्या करें, नागरिकों का भी प्रश्न वाजिब है क्योंकि केशवनगर में समस्याएं हैं कभी पानी की समस्या, कभी रोड की समस्या, कभी ड्रेनेज लाइन की समस्या यानी समस्या ही समस्या! अगर प्रशासन चाहे जाए तो कोई भी समस्या नहीं हो सकती, यदि इन समस्याओं पर ठीक तरह से निगरानी की जाए।
स्थानीय नागरिकों ने मनपा प्रशासन से मांग की है कि केशवनगर में नागरिकों को हर मूलभूत सुविधा प्रदान की जाए और सड़क पर जो खड्ढे हैं, उन्हें समय रहते ठीक किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ