मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रिमोट मतदान मशीन पर चर्चा के लिए निर्वाचन आयोग ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाई

     रिमोट मतदान मशीन पर चर्चा के लिए निर्वाचन आयोग कल सभी राष्‍ट्रीय राजनीतिक दलों के अध्‍यक्षों, प्रमुखों और महासचिवों के साथ बैठक करेगा। बैठक में तकनीकी विशेषज्ञ समिति के सदस्‍य भी उपस्थित रहेंगे। आयोग ने अपने घर से दूर रह रहे मतदाताओं के लिए रिमोट वोटिंग की व्यवस्था शुरु करने का प्रस्ताव किया है। इसके लिए बहु-निर्वाचन क्षेत्र इलेक्‍ट्रॉनिक मतदान मशीन का उपयोग किया जाएगा जो वर्तमान इलेक्‍ट्रॉनिक मतदान मशीन जितनी ही सुरक्षित होगी। इस नई मशीन का उपयोग कर एक ही मतदान केन्‍द्र से 72 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा सकेंगे। यह व्यवस्था लागू होने से प्रवासियों के लिए मतदान आसान हो जाएगा। 
    निर्वाचन आयोग ने इसके लिए कानून में अपेक्षित परिवर्तन, प्रशासनिक प्रक्रिया और मतदान के तरीके के बारे में सभी दलों से 31 जनवरी तक अपने सुझाव देने का अनुरोध किया है। राजनीतिक दल अपना दृष्टिकोण प्रस्‍तुत कर सकते हैं। विभिन्‍न पक्षों के विचार और मशीन के कार्य-निष्पादन के आधार पर आयोग रिमोट मतदान प्रणाली लागू करने पर निर्णय लेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ