मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती फेडरेशन के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए खेल रत्न एम.सी. मैरी कॉम की अध्यक्षता में निरीक्षण समिति बनाई

 
   एथलीटों के हितों की रक्षा के लिएभारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्षअन्य अधिकारियों और कोचों द्वारा यौन उत्पीड़न की पहलवानों की शिकायतों के बादऔर एथलीटों द्वारा वित्तीय कुप्रबंधन और मनमानी के आरोपों के बाद डब्ल्यूएफआई में सुशासन को बढ़ावा देने के लिएखेल मंत्रालय ने प्रमुख खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए यौन दुराचारउत्पीड़न और/धमकानेवित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक चूक के आरोपों की जांच के लिए एक निरीक्षण समिति का गठन किया है। निरीक्षण समिति जांच के दौरान डब्ल्यूएफआई के दिन-प्रतिदिन के प्रशासन को भी संभालेगी।    एथलीट कमीशन की चेयरपर्सन खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित सुश्री एम.सीमैरी कॉमआईओए की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित श्री योगेश्वर दत्तमिशन ओलंपिक सेल की सदस्य ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित सुश्री तृप्ति मुर्गुंडेभारतीय खेल प्राधिकरणटीम्स की पूर्व-कार्यकारी निदेशक सुश्री राधिका श्रीमनटारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के पूर्व-सीईओ सीआरडी श्री राजेश राजगोपालन (सेवानिवृत्तइस ओवरसाइट कमेटी की अध्यक्षता करेंगे।
निगरानी समिति 4 सप्ताह के भीतर जांच पूरी करेगी। इसके अलावामंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई की कार्यकारी समिति को अगले संवाद तकतत्काल प्रभाव से संघ की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के प्रबंधन से दूर रहने का निर्देश दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ