पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल के सभी स्टेशनों, डिपो तथा विभिन्न कार्यालयो में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुणे स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान, ताडीवाला रोड पर आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा रेल सुरक्षा बल, सिविल डिफेन्स, सेंट जॉन एंबूलेन्स, स्काउट एंड गाईड दस्ते की संयुक्त निरीक्षण परेड का निरीक्षण किया। परेड का संयोजन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार ने किया। इस अवसर पर डॉग स्कॉड द्वारा हैरत अंगेज आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसे सभी ने पसंद किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि मंडल अपने यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। यात्रियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। पुणे मंडल पर चल रहे विकास कार्यों को और गतिमान किया गया है। उन्होंने मंडल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर सांस्कृतिक अकादमी के सहयोग से कर्मचारियों एवम् उनके बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उदयसिंह पवार, मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. जितेंद्रप्रताप सिंह के संयोजन में किए गए कार्यक्रम का सूत्र संचालन विनीश सक्सेना तथा शंकर एडले ने किया।
एक अन्य कार्यक्रम में महिला समाज सेवा संगठन द्वारा संचालित लिटल एंजल्स स्कूल में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया यहाँ पर भी अध्यक्षा एवं मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बालवाडी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बच्चों को मिठाई तथा उपहार दिए। इसके अलावा महिला समाज सेवा संगठन द्वारा रेलवे अस्पताल में भी मरीजों को फल तथा उपहार भेंट किए गए।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ